A2Z सभी खबर सभी जिले की

ज्योतिषाचार्य मुनिराज जयप्रभ महाराज साहब की पुण्यतिथि मनाई

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। नगर के धार रोड स्थित राजेंद्रसूरि जैन दादावाड़ी पर ज्योतिषाचार्य मुनिराज जयप्रभ महाराज साहब की पुण्यतिथि आज मनाई गई। मोहन खेड़ा विकास के आधार स्तंभ मनावर दादावाड़ी के प्रेरणा स्रोत रहे मुनिराज जयप्रभ विजय जी महाराज को इस अवसर पर श्रद्धां पूर्वक स्मरण किया गया।

पुण्यतिथि समारोह के तहत नगर के स्थित शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर से एक चल समारोह निकाला गया। बैंड बाजो के साथ चल समारोह में ज्योतिष आचार्य दिव्यचंद्र जी महाराज सा. के पावन सानिध्य में नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ धार रोड स्थित राजेंद्रसूरि दादावाड़ी पहुंचा। दादावाड़ी के प्रकाश आराधना भवन में भावांजलि सभा का आयोजन किया गया। गुरु गुणानुवाद सभा को संबोधित करते हुए गच्छाधिपति श्रीमद् आचार्य हितेश चंद सूरिश्वर जी महाराज के शिष्य मुनि दिव्य चंद्र जी महाराज सा. ने कहा कि गुरु वे होते हैं जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। उन्होंने जिन शासन में दादा गुरुदेव का नाम आगे बढ़ाने और जीवन भर सही कार्य करने का संदेश दिया।

दादावाड़ी मे भगवान की आरती का लाभ प्रशांत शेखावत, अनिल औरा, सुमित खटोड़ और अभिषेक भंडारी ने लिया। कार्यक्रम में आकेश नवलखा, प्रवीण ओरा, राहुल खटोड़ और महिला मंडल में पुष्पा भंडारी ने गुरु महाराज के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। स्वागत गीत रानू डोंगरवाल और मीना चत्तर ने गाया।

इस अवसर पर ट्रस्ट मंडल रमेश खटोड़, राहुल खटोड़, आकेश नवलखा, शेषमल खटोड़, सुदर्शन फुलेरा, शेखर खटोड़, पारस नवलखा, मनोहर ओरा, सुमित खटोड़, सचिन भण्डारी, संतोष काकरेचा आदि उपस्थित थे। जैन समाज के अंतिम खटोड़ ने बताया कि आगामी 3 जनवरी शनिवार को आचार्य हितेश चंद्र सूरिश्वर जी महाराज सा. का मंगल प्रवेश होगा। इसके साथ मुनि वैराग्य विजय जी महाराज साहब भी रहेंगे।

Related Articles
Show More
Back to top button