A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:प्राकृतिक और जैविक खेती की जानकारी दी

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। क्षेत्र के नजरपुर सौंखर रोड में सहकार भारती, स्वदेशी जागरण मंच, कृषि एवं ग्राम विकास विभाग तथा ब्रह्मकुमारीज द्वारा आयोजित व्यवहारिक बहुस्तरीय प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण में किसानों को नई तकनीकी की जानकारियां दी गयीं। मुख्य अतिथि अध्यक्ष गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश श्याम बिहारी गुप्ता की उपस्थिति में किसानों को आज के खानपान से होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव करने के लिए क्षेत्र में कृषि की उपज पर की जाने वाली विभिन्न प्रकार की जहरीली उर्वरकों को दोषी बताते हुए बचाव के तरीक़े बताये गये। कृषि आविष्कारक आकाश चौरसिया ने बताया कि अगर हम देशी ढंग से गाय के गोबर द्वारा तैयार की गई खाद का प्रयोग करें तो हमारी पैदावारी भी अच्छी होगी और हमारी खेती की लाइफ भी आगे तक जाएगी। अन्य वक्ताओं ने भी किसानों को गौ आधारित प्राकृतिक खेती, प्राकृतिक विधियों द्वारा कीट नियंत्रण, बहु मंजिला कृषि प्रायोगिक अभ्यास, कम पानी एवं विधियों द्वारा उत्पादन में बढ़ोतरी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण में डा. देव सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

गौ आयोग के सदस्य राजेश सेंगर ने मुख्य अतिथि श्याम बिहारी गुप्ता के साथ गौशाला जाकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हुये कहा कि सभी को अपने घर में कम से कम एक गौ माता रखना चाहिए। इस मौके पर दुष्यंत सिंह परिहार, अरविंद श्रीवास्तव, मनोज सिंह, ज्ञानवेंद्र सिंह, रोहित सिंह, खान साहब, सुदीप खरे, अनुपम श्रीवास्तव, अरविंद दुबे सहित दूर दराज से आए किसान एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!