A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:पांच किलो से अधिक गांजा के साथ बाहरी राज्यों के तस्कर गिरफ्तार 

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। कोतवाली पुलिस की सक्रियता के चलते क्षेत्र के गांजा तस्करों में हडकंप मचा हुआ है जिसका लाभ लेकर बाहरी राज्यों के तस्करों द्वारा क्षेत्र में गांजा तस्करी की जा रही है। इसी सिलसिले में कोतवाली पुलिस ने दो बाहरी महिलाओ सहित एक पुरुष को तीन झोलों में पांच किलो से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल कालेज से इंगोहटा जाने वाले मार्ग पर बाहरी महिलाएं मौजूद हैं जो संदिग्ध लग रही हैं जिसपर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इंगोहटा रोड पर गौशाला से कुछ आगे तीनो को रोक कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम नीतेश उर्फ़ नीतू थाना सकीट जिला एटा,काजल पत्नी नीतेश जिला एटा और नीलम पत्नी प्रीतम निवासी वल्लभ गढ फरीदाबाद हरियाणा बताया पुलिस ने सभी की तलाशी ली तो उनके पास तीन झोलों में पांच किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

बताते चलें कि एक महीने में पुलिस ने तीसरी गांजा की खेप पकडी है जिसमे एक महिला कस्बे निवासी रही है एक महिला एवं पुरुष बाहरी पकडे गए हैं जिससे प्रतीत होता है कि बाहरी तस्करों द्वारा क्षेत्र में गांजा तस्करी की जा रही है।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!