A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अमरकंटक में 56वीं अखिल भारतीय रेलवे क्रॉस कंट्री (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन ।

  • *दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अमरकंटक में 56वीं अखिल भारतीय रेलवे क्रॉस कंट्री (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन ।*

बिलासपुर, 09 दिसम्बर 2025

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ (सेक्रसा) के तत्वावधान में 56वीं अखिल भारतीय रेलवे क्रॉस कंट्री (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2025 का आयोजन नर्मदा के उद्गम स्थल, अमरकंटक (पहाड़ी क्षेत्र) में 13 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है ।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारतीय रेल के 12 जोनों के लगभग 120 पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग लेंगे । प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके प्रमुख खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे, जिससे मुकाबले अत्यंत रोमांचक होने की उम्मीद है ।

प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कर-कमलों से किया जाएगा । इस अवसर पर वरिष्ठ रेल अधिकारी, रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे ।

Related Articles

इस आयोजन के माध्यम से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट खेल परंपरा को आगे बढ़ा रहा है । वर्ष 2022 में भी यह प्रतियोगिता दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी, जिसमें खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कई सम्मान प्राप्त किए थे ।

**********

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!