A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: बेतवा पुल पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के बेतवा नदी पुल पर मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में जरेली मड़ैया निवासी 54 वर्षीय फूलकली पत्नी सवनिया की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने 30 वर्षीय पुत्र वीर के साथ बड़ागांव में भतीजे के तिलक समारोह में शामिल होने जा रही थीं।

Related Articles

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही उनकी बाइक बेतवा पुल पार कर रही थी, सामने से आ रही महोबा डिपो की रोडवेज बस से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद फूलकली सड़क पर गिर गईं और पीछे से आ रही बस की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने मुआवजे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया, जिससे दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए।

क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोटरसाइकिल सवार अपनी माता को लेकर जा रहा था, तभी वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गईं और पीछे से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गईं। हादसे में महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि मोटरसाइकिल चालक सुरक्षित है।

सूचना पर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, सीओ सदर राजेश कमल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने बस व बस चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है और फिलहाल यातायात सुचारु रूप से संचालित है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button