A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जनकल्याणकारी योजना का लाभ मिल खुश हो रहे पशुपालक

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां – डीग जिले के कस्वा कामां के गॉंव बरोलीधाऊ में आज 09 /12/ 2025 को कैम्प का आयोजन किया गया ! राजस्थान सरकार द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का लाभ पशुपालक बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं ! कामां पशुपालन विभाग के मोनिटरिंग डॉ पवन चौधरी ने इस जनकल्याणकारी योजना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि वो ओर उनकी टीम गॉंव बरोलीधाऊ आये हैं और बीमा पालिसी का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है आज 15 से 20 पॉलिसी पत्र दे दिए गए हैं और उनकी टीम का प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन किया जा सके जिससे इसका लाभ सभी को मिल सके !
दिनांक 9 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना शिविर ग्राम पंचायत बरौलीधाऊ में लगाया गया ! मोनिटरिंग डॉक्टर पवन चौधरी के साथ समाजसेवी रामराज , गोसेवक और पशुपालन विभाग के विष्णु, सीताराम पशु परिचर, लाल सिंह पशुधन सहायक बीमा एजेंट गुल्लू सैनी उपस्थित रहे !

Related Articles
Show More
Back to top button