A2Z सभी खबर सभी जिले की

कैमूर के नुआँव थानें की पुलिस को अवैध हथियार और गांजा तस्करी के मामलें में मिलीं बड़ी सफलता,एक तस्कर गिरफ्तार

मुर्गा फार्म के संचालक ही फॉर्म की आड़ में कर रहा था अवैध तस्करी का कारोबार 

कैमूर के नुआँव थानें की पुलिस को अवैध हथियार और गांजा तस्करी के मामलें में मिलीं बड़ी सफलता,एक तस्कर गिरफ्तार

 

 मुर्गा फार्म के संचालक ही फॉर्म की आड़ में कर रहा था अवैध तस्करी का कारोबार

Related Articles

 

 

 

कैमूर जिलें के नुआँव थाना क्षेत्र अंतर्गत जहां नुआंव थानें की पुलिस ने दिन रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अखनी गांव स्थित एक मुर्गाफार्म पर छापामारी कर अवैध हथियारों व भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं यह कार्रवाई नुआंव थानाध्यक्ष शांतनु कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई दरअसल सूचना मिलीं थी कि उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर बॉर्डर व कर्मनाशा नदी के किनारे बसे अखनी गांव में आतिफ अफरोज खान द्वारा मुर्गाफार्म की आड़ में गांजा और अबैध हथियारों का कारोबार किया जा रहा है। वहीं इस पूरें मामलें की जानकारी नुआंव थानाध्यक्ष शांतनु कुमार ने तत्काल वरीय अधिकारियों को अवगत कराया तो वहीं मोहनियां अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार के निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन किया ज्ञात हो कि छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मीपु०अ०नि० एवं थानाध्यक्ष नुआँव शांतनु कुमार,पु०अ०नि० जगत नारायण हरिजन,स०अ०नि० आशुतोष कुमार,स०अ०नि०धर्मेन्द्र कुमार,सिपाही 178 रणविजय रजक,सिपाही 193 देवा कुमार,महिला सिपाही कुसुम कुमारी टीम ने मुर्गाफार्म पर पहुँचकर पानी की टंकी के पास छापामारी की तो उसमें से तीन अवैध देशी कट्टा,चार जिंदा कारतूस,दो मिसफायर कारतूस, तेरह खाली खोखा,08.12 किलोग्राम गाँजा तथा एक रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया गया। उस घटनास्थल पर मौजूद मुर्गाफार्म मालिक आतिफ अफरोज खान, पिता-अफरोज खान ग्राम अखिनी को पुलिस नें मौकें पर ही गिरफ्तार कर लिया वहीं इस संबंध में मोहनियां अनुमंडल के एसडीपीओं प्रदीप कुमार ने आज दिन सोमवार को नुआंव थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा तथा स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होगा

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!