A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी समीर मोहंती ने पटमदा बाजार में किया पदयात्रा 

 

 

 

जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी समीर मोहंती ने पटमदा बाजार में किया पदयात्रा

Related Articles

पटमदा: जमशेदपुर लोकसभा के महागठबंधन प्रत्याशी सह बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने सोमावर को पहली बार पटमदा बाजार में विधायक मंगल कालिंदी के नेतृत्व में पदयात्रा करते हुए जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान बेलटांड चौक पर एक चलंत सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी समीर मोहंती ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में लोगों को झूठा आश्वासन देकर सत्ता पर काबिज होने में सफल रहे है। लेकिन इस बार संभव नहीं है। विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि पिछले चुनाव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को बैंक खाते के माध्यम से 15 / 15 लाख रुपए देने का वादा किया था लेकिन किसी को कुछ भी नही दिए हैं। उन्होंने भारी मतों से समीर मोहंती को जिताने की अपील की। झामुमो नेता महावीर मुर्मू ने कहा कि इस बार पूरे लोकसभा क्षेत्र में समीर मोहंती का लहर चल रहा है। इस बार समीर महंती की जीत सुनिश्चित है। इस दौरान मुख्य रूप से झामुमो नेता महावीर मुर्मू, चंद्रशेखर टुडू, सुभाष कर्मकार, अश्विनी महतो, कालीपद महतो, छुटूलाल हांसदा, विनय मंडल, जामिनी प्रमाणिक , संजय सिंह, सिजेन हेंब्रम समेत काफी संख्या में लोग मौजुद थे। इसके पहले कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी समीर मोहंती व विधायक मंगल कालिंदी का गर्मजोशी के साथ माला पहनाकर स्वागत किया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button