

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। चार चांदी के सिक्कों के बटवारे को लेकर भाभी से हुए विवाद के बाद देवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायच में बीती शाम देर शाम एक ट्रक चालक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायच निवासी सूरज अनुरागी उर्फ़ गोलू (25)पुत्र भूरा अनुरागी ने गुरुवार की देर शाम घर में हुए विवाद के बाद शराब के नशे में अपने घर के कमरे में लगे पंखे पर रस्सी बांध फांसी लगात्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी होते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया वहीं मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक दो भाइयों में छोटा व अविवाहित था। वह ट्रक चलाकर अपने परिवार के भरण पोषण में मदद करता था। यह घटना गांव समेत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मामले की सूचना मिली है जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाहीकी जाएगी।वहीं मृतक के पिता भूरा अनुरागी ने बताया कि चार चांदी के सिक्कों को लेकर उसका बहू से विवाद हुआ था।
