

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। गीता ज्ञान प्रचारक समिति के तत्वावधान में सोमवार से गीताजी के प्राकट्य की 5162 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गीता जयंती महोत्सव के आयोजन की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर गायत्री मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें रथ पर कथा वाचक पंडित प्रविण शर्मा विराजीत थे। उनका जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
शोभायात्रा बंकनाथ मंदिर के सामने कथा स्थल पर पहुंची।

जहां 01 दिसंबर सोमवार से 07 दिसंबर रविवार तक श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सत्संग तथा रात्रिकालीन धार्मिक आध्यात्मिक कार्यक्रम किए जाएंगे।गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत पण्डित प्रवीण शर्मा के मुखारविंद से कथा की गई। कथा के मुख्य यजमान संजय अग्रवाल है। रात्रि 8 बजे से श्री वृंदावन युवा मण्डल, मनावर द्वारा राधा नाम संकीर्तन किया गया। मंगलवार को रात्रि 9 बजे से बंकनाथ अटल दरबार ग्रुप द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ किया जाएगा। पांडाल में 04 दिसंबर से 06 दिसंबर तक रात्रि 8 बजे से वाल्मिकी रामायण व सुन्दरकाण्ड पर भाषाविद अयोध्या वाले स्वामी राम किंकर रामायणी की अमृतवाणी से व्याख्यान होगा। 03 दिसंबर बुधवार को रात्रि में आध्यात्मीक कलगी तुर्रा गायक राकेश पटेल, राजेन्द्र मुकाती, प्रेमलाल दरबार, शिवशंकर कुशवाह प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम स्थल बंकनाथ मंदिर के सामने की भूमि में आयोजित किया गया। उल्लेखनीय हैं कि गीता जयंती के उपलक्ष्य में गीता ज्ञान प्रचार समिति द्वारा प्रति वर्ष श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाता है। 21 वे वर्ष में यह आयोजन हो रहा है जो कि नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में एक अनुपम उपलब्धि है।