

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
कुरारा हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के झलोखर गांव में रविवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के मामले में पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कुरारा क्षेत्र के झलोखर गांव में रविवार की शाम खेतो से घर वापस जाते समय चरवाहों को दिल्ली जा रही बस के चालक ने टक्कर मार दी थी। जिसमे गांव निवासी अनीता साहू 38 वर्ष पत्नी रामबाबू साहू की मौके पर मौत हो गई थी तथा कई पशु घायल व मौत के शिकार हो गए थे।
मृतका के पति रामबाबू साहू ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी अनीता बकरी लेकर घर की तरफ आ रही थी। तभी हमीरपुर से दिल्ली जा रही बस यूपी 93 ईटी 3812 के चालक नाम पता अज्ञात ने तेजी व लापरवाही से बस चलाकर पत्नी को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके पीछे आ रहे गांव निवासी रामअवतार पुत्र मन्नी व इसकी पुत्री शशि को भी बस ने टक्कर मारी जिससे वह दोनों भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामावतार की एक भैंस घायल हुई है। तथा पड़वा मर गया है तथा एक बकरी की मौत हुई है। अनीता की दो बकरियां मरी है तथा रानी पत्नी श्रीराम की एक बकरी की भी मौत हुई है। इधर मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बस सहित अज्ञात चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया है।