A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेइन्दौरनासिकमध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमुंबई

महाराष्ट्र संशोधन उन्नती व प्रशिक्षण प्रबोधिनी (अमृत) का जिला संमेलन उत्साहपूर्वक संपन्न

जलगाँव, ( जिमाका/अनिलकुमार पालीवाल)– महाराष्ट्र संशोधन उन्नति एवं प्रशिक्षण प्रबोधिनी (अमृत) का जलगाँव जिला संमेलन हाल ही में

उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। अमृत के खुले गट (ओपन कैटेगरी) में आने वाले ऐसे समाज जिन्हें अब तक शासन की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला है, उन समाजों के लिए यह मेळावा आयोजित किया गया था। इसमें ब्राह्मण, मारवाड़ी, महेश्वरी, अग्रवाल, सिंधी, राजपूत, बंगाली, गुजराती आदि समाजों का समावेश है। जिन परिवारों की वार्षिक आय 8 लाख रुपये तक है, ऐसे सभी समाजों के प्रतिनिधि एवं बंधु-भगिनी इस संमेलनमें बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इस अवसर पर जलगाँव जनता सहकारी बैंक के अध्यक्ष सतीश मदाने, ब्रह्मश्री संगठन के अशोक वाघ एवं कमलाकर उर्फ राजुभाऊ फडणवीस,बहुभाषिक समाज के अध्यक्ष नितीन पारगावकर, गुजराती समाज के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत गुजराती, अग्रवाल समाज के पवन मित्तल, भुसावल के महेश्वरी समाज के श्याम दरगड तथा चाळीसगांव के सिंधी समाज के लक्ष्मण नागवानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

अमृत की ओर से महाराष्ट्र राज्य समन्वयक दीपक जोशी, नाशिक विभागीय अधिकारी मंगेश खाडिलकर, जलगाँव जिला प्रबंधक राजेंद्र कानडे, नाशिक के जिला प्रबंधक संजय गोसावी, जलगाँव के उपप्रबंधक दीपक गुप्ता, अमृत मित्र प्रज्योत कुलकर्णी तथा जालना जिला प्रबंधक अक्षय लंबे उपस्थित थे। प्रारंभमे कार्यक्रम प्रास्ताविक (उद्घाटन भाषण) जिला प्रबंधक राजेंद्र कानडे ने किया तथा संचालन दीपक गुप्ता ने किया। राज्य समन्वयक दीपक जोशी ने अमृत की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित नागरिकों को दी। अमृत की योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थी भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

इस मेळावे में एमसीईडी के दिनेश पाटिल तथा लढ्ढा क्लासेस के अमित लढ्ढा ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) पाठ्यक्रम का सादरीकरण किया। यह AI पाठ्यक्रम पूरे महाराष्ट्र में सर्वप्रथम जलगाँव जिले में प्रारंभ हुआ है, जो जिले के लिए गौरव की बात है। इस कार्य में अमृत के कार्यकारी संचालक विजयराव जोशी का महत्त्वपूर्ण मार्गदर्शन लाभदायी साबित हुआ है।

मेळावे में उपस्थित समाजबंधुओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के योग्य समाधानात्मक उत्तर राज्य समन्वयक दीपक जोशी ने दिए। इस अवसर पर जोशी ने अमृत द्वारा राज्यभर में आयोजित किए जा रहे दुर्ग उत्सव की जानकारी भी प्रस्तुत की। हाल ही में पुणे स्थित शिवसृष्टि में इस उत्सव का पोस्टर विमोचन किया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत महाराष्ट्र के गढ़-किलों का प्रोजेक्टर द्वारा दर्शन करवाया गया l

दीपावली की छुट्टियों में अधिकाधिक विद्यार्थियों ने दुर्गभ्रमण कर किले के सामने खींची गई सेल्फी अमृत की आधिकारिक वेबसाइट पर भेजने का आवाहन किया गया। सेल्फी भेजने वाले विद्यार्थियों को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त प्रमाणपत्र ऑनलाइन दिए जाएंगे, ऐसी जानकारी दीपक जोशी ने दी।

जलगाँव जनता सहकारी बैंक के अध्यक्ष सतीश मदाने ने अमृत के लाभार्थियों को बैंक की ओर से आर्थिक सहयोग देने की गारंटी दी। साथ ही अधिक से अधिक लाभार्थियों को वैयक्तिक ब्याज परतावा योजना का लाभ जलगाँव सहकारी बैंक के माध्यम से लेने का आवाहन भी उन्होंने किया।इस अवसर पर दीपक जोशी ने अमृतपेठ नामक ऑनलाइन व्यवसायिक प्लेटफॉर्म की माहिती दी और लक्षित समाज को व्यवसाय की ऑनलाइन नोंदणी करने का आवाहन किया। उपस्थित समाजबंधुओं ने उत्स्फूर्त प्रतिसाद देते हुए वहींपर ऑनलाइन नोंदणी भी की।

कार्यक्रम का समारोप श्रीमती सविता कानडे द्वारा पसायदान के माध्यम से किया गया तथा आभार प्रदर्शन दीपक गुप्ता ने किया!

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!