A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

एडीएम ने किया पदमपुर तहसील और पुलिस थाना का औचक निरीक्षण

एडीएम ने किया पदमपुर तहसील और पुलिस थाना का औचक निरीक्षण

रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर दिये अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश

श्रीगंगानगर, 11 जून।(राकेश घिंटाला)अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन श्री वीरेन्द्र सिंह चौधरी ने पदमपुर तहसील कार्यालय और पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागाधिकारियों को राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आवश्यक कार्यवाही के लिये निर्देशित किया।

पदमपुर तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान एडीएम ने समस्त शाखाओं में पहुंचकर कार्मिकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। ई-फाईलिंग प्रणाली की जानकारी लेते हुए उन्होंने फाईल मूवमेंट और डिस्पोजल टाईम सुधारने के निर्देश दिये। पुलिस थाना निरीक्षण के दौरान एडीएम ने थानाधिकारी को राज्य सरकार की मंशा के अनुसार परिवादियों को राहत देने के लिये निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिये आमजन को जागरूक करने के साथ-साथ नशा बेचने वालों के खिलाफ भी नियमित रूप से कार्यवाही की जाये।

Related Articles

इसके पश्चात ग्राम पंचायत 16 बीबी में आयोजित रात्रि चौपाल में एडीएम श्री चौधरी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों द्वारा पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़क सहित अन्य समस्याएं से संबंधित परिवाद दिये। एडीएम ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर इन प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही कर ग्रामीणों को राहत देने के निर्देश दिये। पीएम आवास योजना में पात्र आवेदकों को लाभान्वित करने के निर्देश देते हुए एडीएम ने स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित कार्यों को पूर्ण करने के लिये कहा। इस अवसर पर तहसीलदार श्रीमती दर्शना देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!