A2Z सभी खबर सभी जिले की

फायरिंग कांड के आरोपी को किया गिरफ्तार, 20 हजार का था इनाम

फायरिंग कांड के आरोपी को किया गिरफ्तार, 20 हजार का था इनाम

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

भरतपुर – नदबई के बैलारा गांव में हुए फायरिंग कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तीन महीने से फरार चल रहे 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश सतवीर सिंह उर्फ पटेल उर्फ वीर फौजदार, निवासी नगला मोती थाना कुम्हेर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सतवीर पर आरोप है कि वह फायरिंग की वारदात में सक्रिय रूप से शामिल था और हथियारबंद होकर मौके पर मौजूद था। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस इस मामले में अब तक 10 बालिग और एक नाबालिग सहित कुल 11 आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को कड़ी सुरक्षा में नदबई के मुख्य बाजार में पैदल जुलूस के रूप में घुमाया। जुलूस देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार में जमा हो गए। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का संदेश देना और अपराधियों में कानून का भय पैदा करना है। गौरतलब है कि, 20 अगस्त को एक दर्जन से अधिक बदमाश बाइक पर सवार होकर बैलारा निवासी संजू के घर पहुंचे थे और घर में घुसकर उसके पिता सरमन सिंह (50) और मां पिस्ता देवी (45) पर फायरिंग कर दी थी। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद संजू की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शेष फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर पूरे प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!