A2Z सभी खबर सभी जिले की

शरभंग ऋषि के संवाद, सूर्पनखा तथा खर दूषण के अभिनय से मोहित हुए दर्शक

शरभंग ऋषि के संवाद, सूर्पनखा तथा खर दूषण के अभिनय से मोहित हुए दर्शक

मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां – रामलीला मंचन के नवम दिन जयंत द्वारा श्री राम जी की परीक्षा लेना, अत्रि अनुसुईया प्रसंग, सुतीक्ष्ण संवाद, सूर्पणखा संवाद ,खरदूषण त्रिशरा वध आदि लीलाओं का मंचन किया गया । जिसमें शरभंग के रूप में हरिओम खंडेलवाल के अभिनय को बहुत सराहा गया । सुतीक्ष्ण के रूप में ओमकार बजाज, सुंदरी शूर्पणखा के रूप में दामोदर राज और भयानक शूर्पणखा के रूप में अशोक सोनी के अभिनय को लोगों ने बहुत पसंद किया । खर के रूप में मोहन, दूषण के रूप में विशाल सोनी त्रिशरा के रूप में राजेंद्र शर्मा ने बेहतरीन अभिनय किया । अत्रि ऋषि के रूप में हरीश सैनी, अनसूया के रूप में पवन पाराशर, राम के रूप में भुवनेश्वर, सीता के रूप में डिंपू , लक्ष्मण के रूप में ईशांत के अभिनय को बहुत सराहा गया । इससे पूर्व राम लक्ष्मण जानकी की आरती व्यापार महासंघ के अध्यक्ष कमल अरोड़ा, कैलाश लोहिया आदि लोगों ने उतारी तथा आम रामलीला समिति के उपाध्यक्ष हेतराम पटवारी एवं संयोजक प्रदीप गोयल ने उत्तरीय पहनाकर आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया इस अवसर पर कथा व्यास विजय कृष्ण शर्मा व पात्र प्रधान डॉ भगवान मकरन्द, सह पात्र प्रधान अरुण पाराशर व सह कथा व्यास प्रियांशु की भूमिका को लोगों ने बहुत सराहा । दृश्य संयोजक शंकर शर्मा व साज सज्जा प्रभारी संतोष की भूमिका सराहनीय रही ।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!