A2Z सभी खबर सभी जिले की

वाराणसी अमेरिका निवासी पर्यटक की तबीयत बिगड़ी, सारनाथ घूमने आई थी महिला…

वाराणसी अमेरिका निवासी पर्यटक की तबीयत बिगड़ी, सारनाथ घूमने आई थी महिला…नवंबर 12, 2025,

रिपोर्टर विवेक सिनहा
अखंड भारत न्यूज़

 


वाराणसी। सारनाथ घूमने आई अमेरिका की महिला पर्यटक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों और साथ आए गाइड ने उसे तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला पर्यटक के स्वास्थ्य में सुधार होने पर चिकित्सकों ने डिस्चार्ज कर दिया।
अमेरिका निवासी महिला पर्यटक तेनजिन (45 वर्ष) सारनाथ में पुरातात्विक अवशेषों का अवलोकन करने आई थीं। मंगलवार की दोपहर सारनाथ में घूमते समय महिला की अचानक बिगड़ गई। साथ आए गाइड ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने महिला को डिस्चार्ज कर छोड़ दिया। सीएचसी अधीक्षक भरत भूषण शुक्ला ने बताया कि महिला को पेट में दर्द, उल्टी व दस्त हो रहे थे। इलाज के बाद उसे छोड़ दिया गया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!