A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:कलशयात्रा में दिखा भक्ति और अध्यात्म का संगम

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के बड़ी पुलिया के पास शुरू हो रही श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश रख कर चल रही थी। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

कस्बे के बड़ी पुलिया के पास निवासी शिवलाल सैनी व पत्नी शारदा सैनी ने श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया। रविवार को कलश यात्रा में घोड़ा,ऊंट,डीजे सहित आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। यात्रा में बड़ी संख्या पीतांबरधारी महिलाएं सिर पर कलश एवं आयोजक सिर पर भागवत पुराण रखकर चल रही रहे थे। शोभायात्रा मुख्य बाजार, से नेहा चौराहा से गुजर कर तपोभूमि पहुंची। जहां यज्ञवेदी, मठ मंदिरों में पूजन आदि करने बाद वापस कथा स्थल पहुंची। जहां प्रयागराज से पधारे कथा व्यास धनंजय मिश्र ने विधि-विधान से कलश स्थापना कर कथा का शुभारंभ किया। वातावरण में भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles
Show More
Back to top button