A2Z सभी खबर सभी जिले की

ऑपेरशन एंटीवायरस’ सेक्सटॉर्शन के जरिए लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियोंको किया गिरफ्तार

‘ऑपेरशन एंटीवायरस’ सेक्सटॉर्शन के जरिए लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियोंको किया गिरफ्तार

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां – डीग जिले के कामा थाने के कैथवाड़ा पुलिस ने ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के जरिए लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। यह कार्रवाई जाजमका पहाड़ों में की गई।

Related Articles

थानाधिकारी अमरसिंह गुर्जर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जाजमका पहाड़ों में कुछ लोग साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार संदिग्धों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगला आरामसिंह निवासी शेकुल पुत्र फतेहमोहम्मद, साबिर पुत्र फतेहमोहम्मद और बुआपुर गढ़ी निवासी साहिल पुत्र खालिद के रूप में हुई है। इनके चौथे साथी, जो नाबालिग है, को भी निरुद्ध किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अनजान लोगों को वीडियो कॉल करते थे। इसके बाद उनकी वीडियो को एडिट कर अश्लील क्लिप बनाते थे। इन क्लिप्स को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वे लोगों से पैसे ऐंठते थे।

ठगी के लिए आरोपी चोरी के मोबाइल में फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल करते थे ताकि पकड़े न जा सकें। पुलिस ने उनके कब्जे से चार मोबाइल, तीन सिम कार्ड, पांच एटीएम कार्ड, दो चेक बुक और ठगी के पैसों से खरीदी गई एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!