A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

आर्य नगर कॉलोनी की रोड पर बीमारी को दस्तक देता गंदा पानी पार्षद मोन

  1. वार्ड 27 आर्य नगर मे विकास कार्यों की अनदेखी, मुख्य मार्ग पर जलभराव से निवासी त्रस्त….

स्वास्थ्य के लिए हानिकारक…

सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर के वार्ड 27, बेहट रोड स्थित आर्य नगर क्षेत्र के निवासी इन दिनों नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि स्थानीय पार्षद द्वारा विकास कार्यों की घोर अनदेखी की जा रही है, जिसका खामियाज़ा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। सबसे गंभीर स्थिति वार्ड की मुख्य सड़क की है, जो पिछले काफी समय से गंदे पानी के तालाब में तब्दील हो चुकी है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, वार्ड क्षेत्र की इस मेन रोड पर जलभराव की समस्या पिछले कई महीनों से बनी हुई है। हल्की बारिश या नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सीधे सड़क पर जमा हो जाता है। निकासी की कोई उचित व्यवस्था ना होने के कारण यह गंदा पानी सड़क पर ही रुका रहता है।

Related Articles

आवाजाही में भारी कठिनाई

सड़क पर गंदा पानी जमा होने से राहगीरों, विशेषकर पैदल चलने वालों, स्कूल जाने वाले बच्चों और नमाज़ के वख्त बुज़ुर्गों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को या तो गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है या फिर लंबे चक्कर काटकर दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। कई बार दोपहिया वाहन चालक इस गंदे पानी में संतुलन खोकर गिर जाते हैं।जिससे उन्हें चोटें भी आसकती है।

बीमारियों को मिल रहा न्योता..

यह जमा हुआ गंदा पानी अब केवल आवागमन की समस्या नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी एक बड़ा खतरा बन गया है। रुके हुए पानी पर मक्खी और मच्छरों का भारी प्रकोप देखने को मिल रहा है। यह गंदा पानी मच्छरों के प्रजनन का एक बड़ा केंद्र बन गया है, जिससे क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

पार्षद पर अनदेखी का आरोप…

क्षेत्रवासियों में स्थानीय पार्षद और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। उनका आरोप है कि इस गंभीर समस्या के बारे में पार्षद को कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन उनकी तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का कहना है कि चुनाव के समय विकास के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन अब उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

रिपोर्ट :- मोहम्मद अली मिर्ज़ा , अखंड भारत न्यूज़

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!