A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे मिला युवक का शव

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र में आज सुबह संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य संकलित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।साथ ही जांच पड़ताल में जुट गयी है।

शनिवार की सुबह कुरारा थाना क्षेत्र झलोखर गांव के पास खिरवा रोड पर सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में युवक शव मिला है जिसकी शिनाखत जाकिर पुत्र स्वर्गीय सफीक 45वर्षीय के रूप में हुई है।युवक शराब पीने का आदि था।जिससे लोग युवक को नशे की हालत में गिरने की आशंका जता रहे हैं और  नशे की हालत में खुले में सोने से युवक की मौत हो गई है।

Related Articles
Show More
Back to top button