A2Z सभी खबर सभी जिले की

नर्मदा व सहायक नदियों को स्वच्छ व अविरल बनाए रखना समाज की नैतिक जिम्मेदारी – प्रो. विरेन्द्र व्यास

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। नर्मदा नदी वर्तमान में व्यापक रूप से मानवीय आस्था का केंद्र बन गई है। नर्मदा केवल मनुष्य के लिए ही नहीं, बल्कि जल एवं थल में निवास करने वाले अनगिनत जीव-जंतुओं के जीवन का भी आधार है।इसलिए मां नर्मदा एवं उसकी सहायक नदियों के प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखना तथा उन्हें स्वच्छ एवं अविरल रखना समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। आज सिंचाई के साथ-साथ प्रदेशभर में नर्मदा जल का उपयोग पेयजल के रूप में भी किया जा रहा है। नर्मदा और उसकी सहायक नदियां जितनी स्वच्छ रहेंगी, समाज उतना ही स्वस्थ रहेगा। उक्त विचार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद भोपाल के उपनिदेशक प्रोफेसर विरेन्द्र व्यास ने रविवार को नर्मदा समग्र एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नर्मदा संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद पंचायत कार्यालय मनावर में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय वक्ता उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सह कार्यशाला में व्यक्त किए। उन्होंने ‘नर्मदा एवं सहायक नदियां’ विषय पर प्रतिभागियों को संबोधित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां नर्मदा के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से नर्मदाष्टक का पाठ किया।

जन अभियान परिषद धार के जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला ने स्वागत भाषण देते हुए ‘नर्मदा जलग्रहण क्षेत्र में प्राकृतिक खेती’ विषय पर विचार रखे। वहीं जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन ने अतिथि उद्बोधन में सभी से सामूहिक रूप से नर्मदा सेवा कार्य से जुड़ने का आह्वान किया तथा नर्मदा सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना की।

कार्यशाला में नर्मदा समग्र क्षेत्र टोली सदस्य एवं नर्मदा जल की स्वच्छता तथा प्रवाह को अविरल बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति के सदस्य शैलेष पंवार लोहारी ने विषय विशेषज्ञ के रूप में ‘नर्मदा पथ एवं परिक्रमावासी’ विषय पर मार्गदर्शन दिया। वहीं विषय विशेषज्ञ अनुराग शर्मा ने ‘नर्मदा घाट संस्कृति एवं घाट संरक्षण’ विषय पर अपने विचार रखे।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को चार समूहों में विभाजित कर नर्मदा पथ एवं परिक्रमावासी, नर्मदा घाट संरक्षण एवं संस्कृति, नर्मदा जलग्रहण क्षेत्र में प्राकृतिक खेती तथा नर्मदा एवं सहायक नदियां विषयों पर समूह चर्चा कराई गई। सभी समूहों द्वारा चर्चा के निष्कर्ष प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन मनीष शर्मा एवं कुलदीप मंडलोई ने किया। कार्यशाला में महेंद्र गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत धर्मप्रसार प्रमुख महेश काग, संदीप अग्रवाल, दिलीप जोशी, रमेश कुशवाह, रमेश पिराग पाटीदार, प्रशांत शर्मा, सावन जाट, अभिषेक प्रजापति, आशीष त्रिवेदी, विजय डावर, शक्ति जाट, उदय सिंह आइडिया, लोकेश पाटीदार, पारस बर्फा सहित धार जिले की नर्मदा तटीय तहसील धरमपुरी, मनावर, कुक्षी एवं डही के जन अभियान परिषद, नर्मदा समग्र एवं नर्मदा सेवा संस्थाओं से जुड़े अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

फोटो कैप्शन : अतिथि उद्बोधन देते जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन।

Show More
Back to top button