A2Z सभी खबर सभी जिले की

आयुक्त कार्यालय में 11 नवम्बर को आयोजित होगी पेंशन अदालत

05 नवम्बर 2025 तक निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराएं अपना आवेदन

अलीगढ़ , अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ संगीता सिंह द्वारा पेंशनरों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से पेंशन अदालत का आयोजन 11 नवम्बर 2025 को अपरान्ह 3 बजे से कमिश्नरी सभागार में किया जाएगा।

अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, आगरा मण्डल, आगरा महिमा चन्द से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन पेंशनर या सेवानिवृत्त्त कर्मचारियों के पेंशन संबंधी प्रकरण लंबित हैं, वे निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन 05 नवम्बर 2025 तक कार्यालय-अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, आगरा मण्डल, आगरा (जिलाधिकारी प्रांगण, एम.जी. रोड, आगरा) में दस्ती रूप से या पंजीकृत डाक द्वारा प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप मुख्य या वरिष्ठ कोषाधिकारी, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज अथवा अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन, आगरा मण्डल, आगरा के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त प्रारूप पेंशन निदेशालय की वेबसाइट www.pensiondirectorate.up.nic.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पेंशन अदालत का उद्देश्य पेंशनरों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर शीघ्रता से सुनिश्चित करना है। अतः सभी पात्र पेंशनर एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी निर्धारित तिथि तक अपने प्रकरण प्रस्तुत करें ताकि उन्हें पेंशन अदालत का लाभ प्राप्त हो सके

Related Articles
Show More
Back to top button