A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेअलीगढ़

महाराणा प्रताप जी 484 वी जयंती पर रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

महाराणा प्रताप जी 484 वी जयंती पर रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

 

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक आवश्यक बैठक एटा चुंगी स्थित जेनिथ क्लासेज एंड गाइडेंस सेंटर पर प्रदेश प्रभारी डॉ शैलेन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता में हुई मण्डल प्रभारी उपेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ क्षत्रिय कुल भूषण वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 484 वी जयंती को बड़ी धूमधाम से मनाएगी कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे सुरेन्द्र नगर में स्थित महाराणा प्रताप पार्क में माल्यार्पण से किया जाएगा जिसमे सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे । जिलाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर लगातार वे वर्ष हम प्रातः 9:00 बजे से 2 बजे तक ठाकुर मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा । महानगर अध्यक्ष वीरांगना मीरा जादौन ने सभी से आह्वान किया कि शाम को सभी क्षत्रिय बंधु अपने – अपने घर पर || दीपक जरूर जलाएं . जिला महासचिव जितेंद्र राघव ने सभी से आग्रह किया कि रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भाग ले क्योंकि रक्तदान महादान है । बैठक में कविता राघव , राहुल सिंह , रवेन्द्र तोमर , सीमा जादौन , रजनी सिंह , मेघा सिंह , डी पी सिंह , घनश्याम सिंह लोकेंद्र सिंह अनामिका सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!