दौसाराजस्थान

आत्मनिर्भर भारत केवल नारा नहीं, राष्ट्रीय संकल्प हैः गजेंद्र सिंह शेखावत

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास

दौसा। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आज दौसा विधानसभा क्षेत्र का विधानसभा सम्मेलन दौसा में आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कि देश की आत्मनिर्भरता के संकल्प को सशक्त बनाने और स्वदेशी विचार को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।आत्मनिर्भर भारत का विचार केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन है। जो देश की आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी स्वतंत्रता की नींव को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में असीमित प्रतिभा, संसाधन और परंपरागत ज्ञान मौजूद है। यदि हम अपने स्थानीय कारीगरों, छोटे उद्योगों और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें तो भारत आत्मनिर्भर बनने के साथ एक सशक्त वैश्विक अर्थव्यवस्था के रूप में भी उभरेगा। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया अभियान इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि आयात पर निर्भरता भी घटेगी। जब स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता और पहचान बढ़ेगी, तब राष्ट का गौरव भी सुदृढ़ होगा। आत्मनिर्भरता का अर्थ है कि देश अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं करे और विदेशी निर्भरता को कम करे। घरेलू उत्पादन और व्यापार को प्रोत्साहन देने से मुद्रा का संरक्षण होगा। उन्होंने कहा कि कृषि और ग्रामीण विकास आत्मनिर्भर भारत का मूल स्तंभ हैं। किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीक अपनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के प्रयासों से गांवों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इससे पलायन रुकेगा और ग्रामीण भारत की आत्मनिर्भरता साकार होगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्टार्टअप्स और नवाचार के माध्यम से देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि भारत के युवा असीम ऊर्जा और नवाचार शक्ति के धनी हैं। उन्होंने रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जब हम अपने हथियार, मिसाइलें और अंतरिक्ष उपकरण स्वयं तैयार करेंगे, तब हमारी रणनीतिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान दोनों सुनिश्चित होंगे। ।। यह स्वदेशी तकनीक शक्ति के साथ हमारे गौरव का भी परिचायक है। आप सभी को देश पर गर्व करना चाहिए। दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करते रहना चाहिए और विदेशी वस्तुओं से बचना चाहिए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एकजुट होकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प ले। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम है।
भारत आज रक्षा क्षेत्र में मोबाइल क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो चुका है भारत को विश्व की तीसरी आर्थिक ताकत बनाने का प्रधानमंत्री मोदी का सपना है, जो जल्दी पूरा होने वाला है। प्रधानमंत्री ने लोकल फोर वोकल का नारा देकर स्वदेशी को बढ़ावा दिया है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर होता जा रहा है। विकसित भारत का एकमात्र मार्ग अधिक से अधिक भारतीय उत्पादों का उपयोग करें। इसके लिए हम हर घर की रसोई से शुरुआत करेंगे कपड़े, बर्तन, सजावट के समान पर, साबुन, तेल, शैंपू, टूथपेस्ट एवं शादी विवाह त्यौहारो पर सबसे ज्यादा भारतीय उत्पादों का ही उपयोग करें। उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान समस्त विश्व ने भारत की आत्मनिर्भरता को महसूस किया है पाकिस्तान ने हजारों ड्रोन दागे लेकिन हमारे आकाश मिसाइल सिस्टम और आकाशतीर ने उन्हें हवा में ही खत्म कर दिया और हम खुद रक्षा उपकरण बनाकर निर्यात कर रहे हैं। कोविड के समय भारत ने वैक्सीन बनाकर करोड़ों लोगों की जान बचाई।

आज देश में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, ऑटो पार्ट्स, सोलर पैनल, और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में विश्वस्तरीय उद्योग लग रहे हैं। इस से हमारे आयात घट रहे है व निर्यात में बढ़ावा देखने को मिल रहा है। स्वदेशी अपनाने से आत्मनिर्भर भारत बनेगा और उसी से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। मैं प्रदेश वासियो विशेषकर दौसा वासियों से आव्हान करता हूं कि स्वदेशी अपनाएं और देश को सशक्त बनाएं। जब हम हमारे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत अभियान एक ऐसा अभियान है जो केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि भारत के नवजागरण का यज्ञ है।

Related Articles

दौसा विधानसभा प्रत्याशी जगमोहन मीणा ने कहा अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें और खड़ी भंडार में निर्मित वस्तुएं का प्रयोग करें। जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने कि दीपावली पर स्वदेशी लाइट एवं कुमार द्वारा मिट्टी से बने दीपक का उपयोग करें। आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक डॉ रतन तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कन्हैया लाल मीणा, प्रत्याशी लोकसभा क्षेत्र दौसा, भागचंद टकड़ा विधायक बांदीकुई, रामविलास मीणा विधायक लालसोट, विक्रम बंसीवाल विधायक सिकराय, पूर्व जिला अध्यक्ष टीकम सिंह गुर्जर, अमर सिंह कसाना, सत्यनारायण सहारा,जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल, दोसा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत, सियाराम शर्मा एडवोकेट, रितेश पारीक, सोमेश विजय, राजकुमार जायसवाल, संयोजक राम प्रसाद गुर्जर, सहसंयोजक रति शर्मा, कमलेश खारवाल, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, घमंडी मीणा, भंवरी लाल मीणा, दशरथ सिंह, नवीन शर्मा, रिकी पोंटिंग, दौसा नगर अध्यक्ष चंद्रकांता हरितवाल, किरण डोरिया, आशा मीणा, सरोज मीणा, मंजू सैनी, भावना सैनी, मंजू लता जाटव, ममता सैनी, मिश्री देवी, राजेंद्र शर्मा, प्रमोद व्यास, मनोहर लाल गुप्ता, मुरारी धोकरिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!