

दिग्ठान मे पोषण माह का आयोजन हुवा संपन्न
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
दिग्ठान न्यूज/महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह का आयोजन किया गया इसके तहत सेक्टर दिग्ठान में पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मौसमी सब्जियो और मोटे अनाज से विविध व्यंजन प्रस्तुत किए। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन द्वारा गर्भवतियों धात्री माता को सही पोषण की जानकारी दी और तिरंगा थाली के महत्व के बारे में बताया एवं प्रथम 1000 दिवस के महत्व के बारे में बताया और शिशुओं को कुपोषण से बचने के उपाय बताएं साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में दी जाने वाली शालापूर्व शिक्षा का महत्व समझाया। इस मौके पर परियोजना अधिकारी संजय गायकवाड, पर्यवेक्षक कुसुम पटेल, एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व अन्य महिलाएं उपस्थित रही।