
मौदहा हमीरपुर। कानपुर बांदा रेल खण्ड में सबसे अधिक आय देने के लिहाज से महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन रागौल का मण्डल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने निरीक्षण किया जिसे आमतौर पर औचक निरीक्षण कहा जा रहा है लेकिन निरीक्षण के एक दिन पहले से ही तैयारियां कर रेलवे स्टेशन में आमतौर पर देखी जाने वाली कमियों को हर बार की तरह दुरुस्त कर दिया गया था।
झांसी रेल संस्थान के डेढ महीने पहले चार्ज लेने के बाद रेल प्रबंधक का कानपुर बांदा रूट पर यह पहला औचक निरीक्षण था जिसको लेकर जिम्मेदारों ने सारी तैयारियां पहले ही कर ली थीं। शनिवार दोपहर भारी लावलश्कर के साथ स्पेशल ट्रेन से रागौल रेलवे स्टेशन पहुंचे डी.आर.एम. अनिरुद्ध कुमार ने रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया साथ ही साफ, सफाई, पेयजल, शौचालय सहित यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को भी परखा और कडे शब्दों में कहा कि किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। वहीं अलग अलग संगठनों और राजनीतिक दलों की ओर से अपनी अपनी मांगों के ज्ञापन भी सौंपें गए।जिनमे लखनऊ जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस के इचौली स्टेशन में ठहराव की मांग भी शामिल है।
बताते चलें कि जिम्मेदार अधिकारियो के दौरे के पहले दुल्हन की तरह सजाया जाने वाला स्टेशन का अधिकारियो के जाते ही मेकअप उतर जाता है।
फोटो-निरीक्षण करते डी आर एम
बाईक सवारों तमंचा की नोक पर राहगीर को लूटा, मुकदमा दर्ज
मौदहा हमीरपुर। बिंवार से उमरी जा रहे राहगीर को बाईक सवार तीन लोगों ने लूट लिया जिसमे राहगीर बाईक सवार की बाईक की चाबी, मोबाईल फोन और दो हजार से अधिक रुपये शामिल हैं।पीडित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी निवासी हर्षित तिवारी पुत्र पुष्पेंद्र तिवारी ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते दो दिन पहले वह बिंवार से बाईक से गांव जा रहा था तभी रास्ते में एक बाईक में सवार तीन युवक आए और तमंचा लगाकर बाईक रुकवाई साथ बाईक की चाबी, मोबाईल फोन और जेब में रखे 2200₹भी लूट लिए। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही है।
मौदहा क्षेत्र में चरमपर अवैध खनन, शाम होते ही दौडने लगते हैं मिट्टी भरे ट्रैक्टर
मौदहा हमीरपुर। मौदहा में अवैध मिट्टी खनन चरम पर है। इस गोरखधंधे में कई सफेदपोश भी शामिल हैं जिन्हे खनन विभाग सहित स्थानीय प्रशासन जानकर अनदेखा कर रहा है। जिससे बंजर भूमि, उपजाऊ भूमि समेत नुज़ूल की जमीनों का अस्तित्व भी समाप्त हो रहा है।
मौदहा कस्बे में दिन ढलते ही अवैध मिट्टी का कारोबार अपने चरम पर पहुंच जाता है। हालत यह हो जाती है कि मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राली कस्बे की मुख्य सड़कों से लेकर संकरी गलियों में फर्राटा भरते नजर आते हैं। इस अवैध कारोबार में लगे अधिकांश ट्रैक्टर बिना रजिस्ट्रेशन के होते हैं, लेकिन जनपद में तैनात अतिरिक्त परिवहन अधिकारी भी इन कारोबारियों को खुली छूट दिए हुए है। इस कारोबार में लगे ट्रैक्टर व ट्राली को फर्राटा भरते देखकर भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती जिससे आमजन अपने आपको भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस कार्य में लगे वाहन भी थाना चौराहा, तहसील मार्ग से लेकर बड़ा चौराहा, देवी चौराहा, अरतरा चौराहे की संकरी गलियों में भी मिट्टी भरकर पहुंचते हैं। हालांकि लोगों का मानना है कि स्थानीय प्रशासन भी इंट्री लेकर ऐसे गोरखधंधे में संलिप्त कारोबारियों को खुली छूट प्रदान किए हुए है और यदि कोई बिना इंट्री के व्यक्तिगत कार्यों के लिए मिट्टी ला रहे हों तो उन्हें कानून का पाठ पढ़ाया जाता है। लोगों की मानें तो स्थानीय प्रशासन का दोहरा चरित्र भी अब शक के दायरे में है। कस्बे के कुछ नामचीन लोग उक्त कार्य को अंजाम देते हैं और राजस्व विभाग से लेकर पुलिस विभाग इनकी सहयोगी बनकर काम करते हैं। जो चिंता का विषय है।
फोटो-मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली
रहमानिया कालेज के प्रबंधक अशरफ कमाल के निधन से कस्बे में शोक की लहर
मौदहा हमीरपुर। रहमानिया इंटर कालेज के वर्तमान प्रबंधक एवं पूर्व हाकी खिलाड़ी के निधन से नगर सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और उनके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। आज रविवार को 10 बजे सुपुर्द ए खाक (अंतिम संस्कार) किया जाएगा।
शनिवार को सुबह रहमानिया इंटर कालेज के प्रबंधक एवं पूर्व हाकी खिलाड़ी रहे मोहल्ला हुसैनगंज (अथैया) निवासी अशरफ़ कमाल उर्फ भईया जी का हर्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही समस्त रहमानिया इंटर कालेज के शिक्षक स्टाफ, प्रबंधन कमेटी एवं खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की खबर सुन उनके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। हाल ही के कुछ दिन पूर्व अशरफ़ कमाल की पत्नी का निधन हुआ था। दिवंगत अशरफ़ कमाल ने रहमानिया इंटर कालेज में वरिष्ठ लिपिक एवं क्रीड़ा अध्यापक के पद पर रहकर ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाएं दी हैं। बीते पिछले वर्ष रहमानिया प्रबंधन कमेटी ने कालेज का प्रबंधक चुना था जिसका वह बाखूबी से निर्वाहन कर रहे थे। इसके साथ ही वह हाकी, क्रिकेट सहित अन्य खेल स्पर्धाओं से जुड़कर कार्य कर रहे थे। दिवंगत अशरफ़ कमाल पांच भाईयों में सबसे बड़े थे, जिनको आज 10 बजे दिन में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।
फोटो-द्विंगत मैनेजर अशरफ कमाल