रिपोर्टर रामगोपाल बैरवा बांदीकुई दौसा अखंड भारत न्यूज़ चैनल से खबर बामनवास विधानसभा क्षेत्र के सीतोड (बामनवास) में 65 वर्षीय महिला कमला देवी रैगर पत्नी मूलचंद रैगर के रात को गंगाजी की कोठी पेट्रोल पंप के पास गंगापुर सिटी में अज्ञात अपराधियों ने दोनों पैरो को काटकर चांदी के कड़े लेकर तड़पता हुआ छोड़ कर गए यह बहुत ही दुखद व भीभत्स घटना है इसकी जितनी निन्दा की जाए उतनी कम है। पुलिस प्रशासन जाहिरा हत्याकांड का खुलासा अभी तक नही कर पाई और अभी सीतोड जैसा जगन्य कांड होना प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। प्रदेश में हो रही आपराधिक घटनाएं यह दर्शा रही हैं अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, अपराधियों में शासन प्रशासन का का कोई डर भय नहीं है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। जनता अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है l शासन प्रशासन बिल्कुल पड़ा कमजोर मेरा आग्रह है कि अपराधिक घटनाओ पर संज्ञान लेकर दोषियों पर कठोरतम कार्रवाही करें और मृतक परिवार को न्याय दिलाएं।