

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कामां-पहाडी की संयुक्त बैठक आयोजित
मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को कार्यकर्ता आमजन के बीच लेकर जाएं: केवल सिंह
कामां- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर गुरुवार दोपहर को कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कामां-पहाडी की संयुक्त बैठक आयोजित संयुक्त बैठक की अध्यक्षता एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं हिमाचल के पूर्व मंत्री केवल सिंह पठानिया ने की। पर्यवेक्षक केवल सिंह पठानिया ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वन टू वन संवाद किया तथा नव सृजित जिला डीग के कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आवश्यक चर्चा करते हुए नया नेतृत्व मजबूत और पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता को देने का आश्वासन दिया। जिससे आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए
पर्यवेक्षक के पठानिया ने कहा कि केंद्र की सांप्रदायिकता वाली सरकार को उखाड़ने का कार्य राहुल गांधी के द्वारा शुरू किया है। राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच ले जाने का कार्य करे। कांग्रेस का बूथ लेवल के कार्यकर्ता को और मजबूती देने का आह्वान किया अगर कांग्रेस पार्टी का बूथ मजबूत होगा तभी पार्टी मजबूत बन सकेगी।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जाहिदा खांन, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरसहाय यादव, पीसीसी सदस्य योगेश महता, कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा, पीसीसी सदस्य व पूर्व प्रधान जलीस खांन, पीसीसी सदस्य व पूर्व प्रधान साजिद खांन, डीग जिला की महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वेता यादव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।