

चंद्रप्रभु स्वामी और पारसनाथ स्वामी का जन्म तप कल्याणक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां – डीग जिले के कस्वा कामां के सकल दिगंबर जैन समाज कामां मे श्री चंद्रप्रभु जिनालय मे मुलनायक चंद्रप्रभु स्वामी और तीर्थंकर पारसनाथ स्वामी का जन्म तप कल्याणक पर्व बड़े ही हर्षल्लास के साथ आज मनाया गया ध्वजा रोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी श्री जी के प्रथम अभिषेक शांतिधारा सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य स्वरुप चंद देवेंद्र कुमार गौरब कुमार लक्ष्य जैन लावण्य जैन और सुरेश चंद दीपक कुमार नवकार जैन परिवार को प्राप्त हुआ मुख्य मंगल के साथ सभी दिशाओ मे मंगल कलश कुंती जैन, ऊषा जैन, विमला जैन, रुक्मणि जैन ने विराजित किया गया हजारी लाल ,नीरज कुमार जैन द्वारा मंडप पर दीप प्रज्वलन किया गया विजय जैन, नितिन जैन द्वारा आचार्य श्री के चित्र के समक्ष दीप जलाया गया आचार्य विनीत सागर जी महाराज ससंघ ने अपने प्रवचन के माध्यम से धर्म प्रेमी बंधुओ को संबोधित किया । जिनालय के पुजारी गौरव जैन निक्की ने बताया की जिनालय मे विधान के आयोजन के साथ सांय श्री जी की मंगल आरती दीपक जैन बरखा जैन परिवार द्वारा की गयी और श्री जी की पालना झूलाई अंशु जैन और दीपाली जैन परिवार द्वारा की गयी
भगवान के कल्याणक मनाने से अनंतानंत पुण्य का संचय होता है जिससे मनुष्य के इस जन्म के साथ अगले जन्मो के पापों का भी नाश हो जाता है भगवान का कल्याण वही आत्मा मना पाती है जिसका अगले भवो मे कल्याण होना होता है
कार्यक्रम मे संजय कानूगो ,राजीव बाबूजी ,अनिल जैन ,पंसारी काकू जैन अभय जैन विजय जैन कामधेनु, देवेन्द्र जैन अभियंता अर्पित जैन पवन जैन इंद्रा जैन सहित महिला पुरुष उपस्थित थे।