
*जनपद बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र में मिली एक संदिग्ध लाश, मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी लालगंज, अनंत कुमार मिश्रा।*
सोमवार की सुबह लगभग 6 बजे,चौकी प्रभारी लालगंज अनंत कुमार मिश्रा को सूचना मिली कि, लालगंज पुल से पहले शवदाह गृह के समीप संदिग्ध लाश मिली है। तत्काल सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, और स्थल पर मौजूद लोगों से पुलिस ने पूछताछ किया, तो मृतक की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मसूरिहा के कमलेश सिंह पुत्र दारोगा सिंह के रूप मे हुई है, मृतक जो कि पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे, ये अपनी बेटी के घर जनपद देवरिया गए हुए थे जब वापस लौट रहे वे शौच के लिए गए हुए थे, , मृतक कमलेश जो कि हार्ट के मरीज थे, संबंधियों के अनुसार उसकी मृत्यु ह्रदय गति रुकने के कारण होने की संभावना है, जांच करने पर लाश के पास से कुछ हार्ट संबंधित दवाएं भी मिली हैं, जिसके बाद पुलिस ने दवाओं और लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण पता चलेगा