

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर, हमीरपुर।थाना क्षेत्र के नेहा नर्सिंग होम के पास बीती रात नेशनल हाइवे 34 पर भीषण सड़क हादसा हो गया है।ट्रक और डंपर की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई ।टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर अनियंत्रित होकर रोड किनारे बने घर में घुस गया और चालक का हाथ कट कर रोड पर गिर गया ।डंपर चालक की केबिन में फसने से मौत हो गयी है।खलासी अवधेश ने डंपर से कूदकर जान बचाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर के केबिन में फंसे चालक के शव को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला।
मृतक की पहचान जालौन जनपद के कालपी थाना क्षेत्र के कुरैना गांव निवासी रिंकू पुत्र देवीप्रसाद 23 वर्षीय के रूप में हुई है।वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे कर शव को कब्जे में ले लिया।सूचना पाकर परिजन सुबह हमीरपुर पहुंचे।शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।