A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पर जानलेवा हमला

कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पर जानलेवा हमला

कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

‎संवाददाता/रणजीत कुमार/जहानाबाद। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ प्रसाद पर वार्ड पार्षद 30 की पति नीरज कुमार ने उनके कार्यालय में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पदाधिकारी ने कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ प्रसाद पर उनके कार्यालय में ही घुसकर नगर परिषद वार्ड सदस्य संख्या 30 बिभा देवी के पति नीरज कुमार ने हमला कर दिया। हमले में कार्यपालक पदाधिकारी को शरीर पर दो जगह पर चोट के निशान पाये गये है। इस घटना के बाद कार्यालय में अफरा तफरी मच गई। नगर परिषद के कर्मचारियों ने हमला करने वाले नीरज को पड़कर नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पदाधिकारी ने नगर थाने में लिखित रूप से आवेदन दिया है। जिसके बाद उन्हें फिलहाल इलाज के लिए सदर अस्पताल में  भेजा गया है। घटना की जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ प्रसाद ने बताया कि ये वार्ड पार्षद 30 के पति हैं। यह हमारे कुछ है भी नहीं और इसे पिछले एक महीने से मेरा किसी भी तरह का कोई बातचीत या मुलाकात तक नहीं है। अचानक से यह मेरे कार्यालय में आए और हमारे ऊपर एक मोटे तार से मारने पीटने लगा। इसके पूर्व में भी इन्होंने मेरे एक कार्यालय के स्टाफ के साथ मारपीट किया था। उस मामले में पुलिस की तरफ से कोई विशेष कार्रवाई नहीं की गई और आज यह मेरे ऊपर भी इस तरह का मारपीट और हमला किया है यह पूरी तरह से सनकी आदमी है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!