A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेभीलवाड़ाराजस्थान

हरि सेवानाथ आश्रम सनातन मंदिर में आराध्य परम पूज्य सतगुरु बाबा सेवाराम जी का 109वां प्राकट्य उत्सव प्रारंभ।

-शरद पूर्णिमा पर दो दिव्य समारोह

 

-श्रीरामायण का अनोखा पाठ प्रारंभ  

 

Related Articles

-धर्म ध्वजा साहब की स्थापना 7 अक्टूबर 25 मंगलवार को

 

-“आत्मा के सुख की तलाश करो, सांसारिक सुख की नहीं” महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम 

 

भीलवाड़ा = हरिशेवानाथ आश्रम के आराध्य परम पूज्य सतगुरु बाबा शेवाराम जी महाराज का 109वाँ प्राकट्य उत्सव आज हरिशेवानाथ आश्रम सनातन मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। प्रातःकाल से ही आश्रम परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा एवं पर्यावरण गुरु भक्ति से गूंजायमान रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन वेद मंत्रोच्चारण और गुरुवंदना से हुआ। प्रातः पूजन एवं विधि-विधान से रामायण पाठ का शुभारंभ, संतों के सत्संग प्रवचन आरती एवं प्रार्थना संतों के सत्संग से हुआ। अन्न क्षेत्र की सेवा हुई। महामंडलेश्वर हंसाराम जी महाराज ने भजन जी सुख पाया एवं कियां भयइंदस तुहिंजे स्थान खे प्रस्तुत कर गुरुओं का गुरुगान एवं प्रवचन में कहा कि जीव को आत्मा के सुख की प्राप्ति करनी चाहिए न कि सांसारिक सुख की। उन्होंने बताया कि सत्य आनंद आत्मा में शांति और भक्ति ईश्वर में निहित है। पुस्टर के महंत हनुमानराम नाथ ने भजन गुरु मुखे ज्ञान दे, सुमत ऐहिं शान दे, राजकोट के स्वामी अमरलाल ने सतगुरु तुम्हारे कारज संवारे और इंदौर के संत संतदास ने आचार्य श्री श्रीचंद्र भगवान की स्तुति में भजन प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त अजमेर के श्री ईश्वर मनोहर नाथ आश्रम के महंत स्वरूपदास, मंदिर से महंत स्वामी मोहनदास एवं अनेक निर्वाण संतों महात्माओं का भी दर्शन लाभ प्राप्त हुआ। साझीकालीन सत्र में छप्पन भोग प्रसाद का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने हिस्सा लेकर आनंद उठाया। संत गोविंदराम ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर बाबाजी के दो दिव्य प्राकट्य उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार 7 अक्टूबर 2025 को प्रातःकाल 5 से 6 तक समाधि साहेब पर मौन साधित्य रक्खेगी। इसके बाद सुबह 8 बजे धर्म ध्वजा चढ़ाई जाएगी। श्री रामायण पाठ संपूर्ण भोग पर। संतो महात्माओं के प्रवचन प्रवचन प्रार्थना कीउत्सव। जन्मोत्सव के उपलक्ष में लड्डू महाप्रसाद का भोग लगाएं। ईसाई संप्रदाय और ब्राह्मणों का भंडारा और आम जन के लिए विशाल भंडारा होगा।

Show More

देव करण माली भीलवाड़ा राजस्थान

जिला रिपोर्ट समाचार नेशन/ दैनिक भास्कर SMT depatment/ अखंड भारत /न्यूज़ नेशन81 जिला न्यूज़ रिपोर्ट भीलवाड़ा
Back to top button
error: Content is protected !!