

आचार्य विद्यासागर महाराज और आर्यिका ज्ञान मति माताजी का अवतरण दिवस मनाया गया
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां (डीग)9783029649
कामां- सकल जैन समाज कामा द्वारा आज शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर आज के दिन जन्मे आचार्य विद्यासागर महाराज का जन्मज्यन्ति महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जैन धर्म के साथ अन्य जीवो का भी इन दोनों महान आत्माओ ने अपने प्रवचन और सम्बोधन से कल्याण किया जिनालय के पुजारी गौरव जैन निक्की ने बताया की आचार्य श्री ने जीव जगत के कल्याण की भावना द्वारा सेकड़ो गौशाला संचालित कराई भारत के स्वाभिभान मे हथकरघा प्रारम्भ कर हजारों लोगो को रोजगार के माध्यम से लाभान्वित किया कार्यक्रम चंद्रप्रभु जिनालय मे आयोजित किया गया मुनि श्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुनि श्री को सभी उपस्थित धर्म प्रेमि बंधुओ ने नमोस्तु किया कार्यक्रम मे बाबूलाल जैन,देवेन्द्र जैन अभियंता पवन जैन संजय कानूगो कैलाश जैन, बरखा जैन, विनय जैन उषा जैन राजेश जैन सहित महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे।