A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर:दबंग ने घर में घुसकर माँ -बेटी के साथ की गाली गलौज कल की मारपीट,मामला दर्ज

मौदहा हमीरपुर। घर में घुसकर मां बेटी के साथ मारपीट व गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाले दबंग युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

कोतवाली क्षेत्र के खंडेह निवासी पीड़िता पूनम चौबे पुत्री राजेन्द्र प्रसाद चौबे ने कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की गांव का सत्यम दुबे पुत्र संतोष दुबे आए दिन मेरा पीछा करता था जब मैंने उक्त सत्यम को मना किया तो वो मेरे घर में आकर मारने पीटने पर आमादा हो गया और मुझे व मेरी मां को बाल पकड़ कर घसीटते हुए सिर पर पत्थर मार दिया और गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जिसपर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!