
अलीगढ़ न्यूज।
गांव तेहरा में बीमारी से पशुआंे की मृत्यु एवं बीमार होने की सूचना प्राप्त होते ही पशुपालन विभाग की टीम द्वारा तत्काल ग्राम तेहरा में जाकर बीमार पशुओं का त्वरित उपचार किया गया और जो भी पशु बीमार नहीं थे उनमें बचाव के लिए टीकाकरण कार्य किया गया।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 दिवाकर त्रिपाठी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व भी पशुपालन विभाग की टीम द्वारा 12 अगस्त को को ग्राम तेहरा में जाकर पशुओं में एफ0एम0डी0 टीकाकरण कार्य किया जा चुका था परन्तु ग्राम तेहरा में कुछ पशु टीकाकरण किये जाने के बाद क्रय कर ग्राम में आये हैं जिनकी सूचना टीम को प्राप्त होते ही 21 सितम्बर को क्रय किये गये पशुओं में भी एफएमडी टीकाकरण कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा बीमार पशुओ का प्रतिदिन उपचार किया जाता रहेगा।

