A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रयागराज

सरेआम युवक को मौत के घाट उतारने वाले बुल्ला का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

प्रयागराज में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया. एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी है।

यूपी के प्रयागराज में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया. एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी है. घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. उसका नाम अर्श उर्फ बुल्ला है. युवक की हत्या के महज 8-10 घंटे बाद अर्श को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अर्श उर्फ बुल्ला को सोमवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया, जिसमें जवाबी गोलीबारी में उसके पैर में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. उसके पास से एक बाइक, तमंचा बरामद हुआ है।

मामले में डीसीपी ने कहा कि रविवार रात गद्दोपुर गांव में अर्श उर्फ बुल्ला ने संदीप पाल (27) की गोली मारकर हत्या कर दी थी. ये हत्या पुरानी दुश्मनी के चलते की गई थी. संदीप रविवार रात अपने एक दोस्त के साथ गद्दोपुर के बाहर एक दुकान पर गया था, तभी उसकी नजर रुदापुर गांव के रहने वाले बुल्ला पर पड़ी।

Related Articles

दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे. उनके बीच बहस शुरू हो गई, जिसके बाद बुल्ला ने कथित तौर पर पाल पर गोली चला दी. जिसके बाद पाल को पहले फाफामऊ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत के कारण डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button