A2Z सभी खबर सभी जिले की

सच्ची मानव सेवा के लिए समर्पित जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन

 

सच्ची मानव सेवा के लिए समर्पित जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

कामां – जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन द्वारा जायंट्स सेवा सप्ताह के तृतीय दिवस पर कोकिलावन स्थित अपना घर आश्रम में आवासित समस्त प्रभु जी के लिए एक समय का भोजन ग्रुप के सदस्यों के सहयोग से उपलब्ध कराया। वैसे तो जायंट्स ग्रुप आफ कामवन हर वक्त मानव सेवा एवं समाज सेवा के लिए अनवरत रूप से कार्य करता रहता है। जायंट्स ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष श्री नाना चूड़ासमा के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह के रूप में दिनांक 17 सितंबर 2025 से 23 सितंबर 2025 तक चल रहे सप्ताह को विशेष रूप से पीड़ित मानव की सेवा कर मनाया जाता है। इस अवसर पर कोकिलावन स्थित अपना घर आश्रम में प्रभु जी की सेवा के लिए पहुंचने वाले हरी कुम्हेरिया, डॉक्टर संजय शर्मा, अपना घर सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद पुजारी, उमाशंकर शर्मा, राधा शरण शर्मा, महेंद्र अरोड़ा, सुरेश सोनी, गोविंद प्रसाद खंडेलवाल, राजेश तमोलिया आदि ने उपस्थित होकर अपना योगदान दिया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!