A2Z सभी खबर सभी जिले की

नव नियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रुपकुमारी चौधरी ( लोकसभा सांसद महासमुंद), प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री जगन्नाथ पाणीग्राही (संभागीय संगठन सह प्रभारी) का सरायपाली मे भव्य स्वागत

महासमुंद से जिला ब्यूरो सुरेंद्र श्रीवास की रिपोर्ट अखंड भारत न्यूज़ छत्तीसगढ़ :-------

 

 

 

महासमुंद/सरायपाली :- सरायपाली के नई कृषि उपज मण्डी सरायपाली में नव नियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महासमुन्द के लोकप्रिय सांसद श्रीमति रूप कुमारी चौधरी जी एवं नव नियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संभागीय संगठन सह प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणीग्राही जी का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।

Related Articles

महासमुंद के लोकप्रिय सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी एवं महासमुंद प्रभारी आदरणीय जगन्नाथ पाणीग्राही जी को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संघठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद सरायपाली के पावनधरा में प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा आतीसबाजी एवं बाजे गाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों ने फुल माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया ।

मंच को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महासमुंद सांसद रुपकुमारी चौधरी जी एवं जगन्नाथ पाणीग्राही ने कहा की ऐ स्वागत हमारी नहीं है ऐ स्वागत भारतीय जनता पार्टी एवं उनके एक एक कार्यकर्ताओं की स्वागत है आज हम जो इस मुकाम पर पहुंचे हैं वो आप सभी भारतीय जनता पार्टी के एक एक कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं पार्टी के प्रति ईमानदारी सच्ची लगन के साथ कार्य के बदौलत आज हम इस पद पर आसीन हैं हमै गर्व है कि हम देश के सबसे बड़ी लोकप्रिय पार्टी के कार्यकर्ता हैं अपने उद्बोधन में पार्टी के रिती नीति के बारे में जानकारी दी मंच संचालन कमताा पटेल एवं आभार व्यक्त मिलू ने किया ।

आज की कार्यक्रम मे भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!