
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां
ऐतिहासिक दंगल व मेला को लेकर नगरपालिका की बैठक आज
मनमोहन गुप्ता/ जन जागरण संदेश
कामां, डीग जिले के कामां की नगरपालिका की आम बैठक कल मंगलवार को रखी गई है ! बैठक प्रसिद्ध भोजनथाली परिक्रमा के उपरांत 6 दिवसीय दंगल व मेले को लगाने के संदर्भ में रखी गयी है जिसमे कामां के सभी गणमान्य नागरिकों, सम्बंधित कर्मचारियों को बुलाया गया है ! इस मेले में होने वाले खर्चो की आमदनी की चर्चा की जाती है! हम आपको बता दे कि इस मेले में होने वाले दंगल में भारत केसरी राजस्थान केसरी प्राप्त पहलवान भी अपनी भूमिका निभाते हैं ! विश्व प्रसिद्ध दंगल को देखने भी लाखों की संख्या में सभी बिरादियो जातियों के लोग उपस्थित रहते हैं ! अब देखना यह है कि सिर्फ मेला होगा या दंगल क्योकि किसी कारणवश दंगल नही हो पा रहा है ! आम जन धारणा यही है कि अगर दंगल हो तो मेला हो नही तो मेला भी नही हो क्योंकि मेले कराने में काफी खर्चा किया जाता है जो कि मेले मैं खर्च होने वाले व्यय से कही ज्यादा दिखाई दिया जाता है !
