A2Z सभी खबर सभी जिले की

रूद्रपुर: बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ व श्री माता वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा पूर्ण कर वापस लौटे

रूद्रपुर: बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ व माता वैष्णोदेवी की पवित्र यात्रा पूर्ण कर अमरनाथ श्रद्धालुओं का जत्था आज रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्त्ता व समाजिक लोगो ने बाबा बर्फानी यात्रा से वापसी आए भक्तो का फूल मालाओं ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया, जहां भोले के जयकारों पर सभी झूमते नजर आए, इससे पहले 6 जुलाई को अमरनाथ के लिए जत्था पांच मंदिर से रवाना हुआ था तो आज रेल मार्ग से वापस रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर वापसी हुई जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा बोले अमरनाथ व वैष्णोदेवी  की यात्रा के लिए हर साल जत्था रुद्रपुर से जाता है इस बार भी बहुत उत्साह के साथ भक्तिमय वातावरण मे 98 लोग यात्रा के लिए गए थे जिनका आज स्वागत अभिनन्दन किया बाबा बर्फानी व मां वैष्णोदेवी  की कृपा सभी पर बनी रहे।

इस दौरान मेयर विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, सौरभ ग्रोवर,मुकेश पाल, पंकज बांगा, राजकुमार खनिजो, मनोज मित्तल, वेद ठुकराल, सुरेश कोली, उपेंद्र चौधरी, किरन विर्क, उमेश पसरिचा, मोहित कक्कड़, मयंक कंकड़, राजेश जग्गा, पवन राणा, मनोज छाबड़ा, बाबू चड्डा, अशोक गुंबर , हरबंस गुंबर, मानवेन्द्र राय, संतोष गुप्ता, जीतेन्द्र संधू, संदीप राव व अन्य लोग मौजूद रहे

Related Articles
Back to top button
error: Content is protected !!