A2Z सभी खबर सभी जिले की

त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए क्राइम मीटिंग का आयोजन

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास

दौसा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए एक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री सागर राणा आईपीएस द्वारा की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा/लालसोट सहित जिले के सभी वृताधिकारी/थानाधिकारी एवं संबंधित शाखाओं के अधिकारियों ने भाग लिया। क्राइम मीटिंग में निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई:

–आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी पुलिस बंदोबस्त

Related Articles

–भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

–असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों पर कड़ी निगरानी

–पेट्रोलिंग, नाकाबंदी एवं सीसीटीवी निगरानी की प्रभावी व्यवस्था

–साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, व ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान

सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि त्योहारों के अवसर पर शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सतर्क रहकर कार्य करें। साथ ही आमजन से समन्वय स्थापित कर सहयोग लेने का भी आह्वान किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!