A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

बानसूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कस्बा बानसूर में हुई फायरिंग की घटना का खुलासा

दिनांक 24.06.2025 को कस्बा बानसूर में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना में शराब ठेकेदार सुनील उर्फ टुल्ली की हत्या कर दी गई थी।

 

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों मनीष गुर्जर, मनोज मीणा, पवन सैनी तथा अखिल सैनी को डिटेन किया है, जिनमें से तीन को गोली लगी है। आरोपियों के पास से एक मेड इन अमेरिका ग्लोक पिस्टल और एक देशी मेड पिस्टल बरामद हुई है।

Related Articles

मुख्य आरोपी कृष्ण पहलवान ने पुरानी रंजिश के चलते सुनील उर्फ टुल्ली की हत्या करवाई थी। उसने सोशल मीडिया पर लाइव आकर हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया था, जिसमें थानाधिकारी सुरेंद्र मलिक, प्रदीप सिंह, बाबूलाल मीणा और डीएसटी टीम शामिल थे।

 

दिनांक 27.06.2025 को आरोपियों को पकड़ने के दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई, जिसमें दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी और एक आरोपी के पैर को छूकर निकली गोली। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और आरोपियों को डिटेन कर लिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!