A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

छत्तीसगढ़ी फिल्म बनाने वाले शिक्षक को धोखाधड़ी मामले मे एफआईआर के बाद सस्पेंड कर दिया गया है कुछ दिनों पहले ही पति पत्नी दोनों को गिरफ्तार किया गया है

महासमुंद से जिला ब्यूरो सुरेंद्र श्रीवास की रिपोर्ट अखंड भारत न्यूज़ छत्तीसगढ़ :-------

कुछ दिनों पहले ही पति पत्नी दोनों को गिरफ्तार किया गया है शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरफ्तार शिक्षक लोकनाथ खूंटे शासकीय प्राथमिक शाला पलसापाली (ब) को डीईओ ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक ने अपने करीबियों से 18 लाख 73 हजार रुपए की धोखाधड़ी की थी। जिसे पुलिस ने 16 जून को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी अपनी पत्नी के साथ मिलकर लोगों से ठगी की घटना को अंजाम देता था। लोगों से ठगी के मिले पैसो को छत्तीसगढ़ी फिल्म बनाने के लिए खर्च कर दिया था। निलंबन आदेश में डीईओ विजय कुमार लहरे ने कहा कि लोकनाथ खूंटे, सहायक शिक्षक को 16 जून से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने के नाम पर लाखों की ठगी, शिक्षक पति-पत्नी गिरफ्तार जल्दी अमीर बनने के लालच में दो सहायक शिक्षकों ने कई लोगों से लाखों की ठगी कर डाली। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम भंवरपुर निवासी निर्मला पटेल ने चौकी भंवरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने लोकनाथ खुंटे और संगीता खुंटे को अपने किराए के मकान में रहने दिया था। बातचीत के दौरान दोनों ने शेयर मार्केट में निवेश कर 18 माह में रकम दोगुनी करने का लालच दिया। उनकी बातों में आकर निर्मला पटेल ने अपने पति मनोज पटेल की सहमति से 2 लाख 48 हजार रुपये निवेश कर दिए।

जब 18 माह बीतने के बाद भी पैसे वापस नहीं मिले, तो जांच करने पर पता चला कि ग्राम झारबंद के पिताम्बर चौधरी (4,50,000 रु.), भंवरपुर के ज्योति ओगरे (8,00,000 रु.), ग्राम रसोडा के हेमलाल बंजारा और दुर्पत लाल नायक (दोनों से 3,75,000 रु.) सहित कई अन्य लोगों से भी इसी तरह ठगी की गई है। कुल मिलाकर ठगी की राशि 18 लाख 73 हजार रुपये से अधिक है।

Related Articles

मामला दर्ज होते ही पुलिस की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी दंपती लोकनाथ खुंटे (39) और संगीता खुंटे (37) को सांकरा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे दोनों ग्राम पलसापाली और कोटेनदरहा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। जल्दी अमीर बनने के चक्कर में उन्होंने लोगों से पैसा लेकर मुवी बनाने और मौज मस्ती में खर्च कर दिया। फिलहाल उनके पास कोई रकम शेष नहीं है।

महासमुंद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भंवरपुर चौकी थाना बसना में अपराध क्रमांक 236/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की टीम द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button