A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

कलेक्‍टर ने समाजसेवी संस्‍थाओं को बांटे पक्षी घर एवं पानी के सकोरे

गौरैया पक्षी बचाओ अभियान अंतर्गत समाजसेवियों द्वारा पक्षियों के संरक्षण हेतु बनाये गये 500 से अधिक पक्षी घर


कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह ने सोमवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में अशोकनगर में कार्यरत समाजसेवी संस्थाओं को वितरित किये गये। साथ ही उन्‍होंने ग्रीष्‍मऋतु में पक्षियों को पीने के पानी की व्‍यवस्‍था हेतु सकोरे प्रदान किये गये।

इस अवसर पर कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह ने कहा कि पक्षी घर एवं सकोरे की व्‍यवस्‍था करना पक्षियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। पर्यावरण सुरक्षा के लिए पक्षियों के जीवन को बचाना हम सभी का दायित्‍व हैं। समाजसेवी और सामाजिक संस्थाएं इस अभियान से जुड़े और इस कार्य में सहयोग करें। जिससे हम मूक पक्षियों की जान बचा सके, उन्हें आश्रय दे सकें। ऐसा हम सभी मिलकर संकल्प लें और इस सामाजिक कार्य को जन-जन तक पहुंचा सके।

उल्‍लेखनीय है कि लगभग 2000 पक्षी घर बनाने का संकल्प 6 समाजसेवियों ने लिया गया गया है। इस कार्य में योगदान गौ सेवक सोनू जैन, समाजसेवी नरेश जैन एडवोकेट , रश्मि जैन, सुयोग जैन, देवेंद्र जैन तरावली, गौरव जैन, टिंगू मिल , मनीष भारत ,इशू नीरज कासल ,ऋचा जैन, डॉ सुदीप का रहा। इन 6 समाजसेवी के माध्यम से 500 पक्षी घर बनाए गए। साथ ही कलेक्‍टर द्वारा कार्यरत समाजसेवी संस्थाएं पारस जैन मिलन से राष्ट्रीय मंत्री नरेश जैन , सुयोग जैन,अध्यक्ष नीरज जैन, राहुल जैन एवं करुणा निधि संस्था के अध्यक्ष सचिव, गौ चंद्र मोहन शर्मा ,लायंस क्लब से हरि सिंह रघुवंशी अध्यक्ष एवं सचिव अभिजीत जैन, जैन मिलन से निर्मल जैन मिर्ची,रंजीत गुरू, मनीष सिंघई एवं जैन समाज से अध्यक्ष राकेश कंसल एवं राकेश अमरोद , जैन जागृति से नितिन बजाज संस्थाओं को पक्षी घर वितरित किए ।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!