A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेमहाराष्ट्रमुंबई

गर्मी के बीच मुंबई में मानसून की दस्तक कब? मौसम विभाग ने बताई तारीख.

आईएमडी ने मौसम का अपडेट जारी किया है. केरल में दस्तक देने के 10 दिन बाद मानसून मुंबई पहुंचेगा.

निलेश सुरेश मोकले -मुंबई [महाराष्ट्र]

दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon) 31 मई तक केरल पहुंचेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मुंबई में 10 से 11 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है. आईएमडी के वैज्ञानिकों द्वारा केरल में मानसून के बाद की घटनाओं का अध्ययन किया जाएगा. आईएमडी ने जानकारी दी थी कि  कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 19 मई 2024 तक मानसून का आगमन हो जाएगा.

मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के पूर्वानुमान के मुताबिक, भले ही मानसून अंडमान में प्रवेश कर चुका हो, लेकिन मुंबई में मानसून के आगमन के लिए 10-11 न तक इंतजार करना होगा. आईएमडीग के मुंबई डिवीजन के निदेशक सुनील कांबले ने एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए कहा कि मानसून अंडमान में प्रवेश कर चुका है. 31 मई तक मानसून केरल पहुंच जाएगा. उन्होंने कहा, इसके बाद हमें मुंबई पहुंचने के लिए 10 से 11 जून तक इंतजार करना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि इसमें तीन से चार दिन का अंतर हो सकता है.

चक्रवात से प्रभावित हुआ था पिछले साल मानसून
केरल में मानसून की बारिश के आगमन के बाद, मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद मुंबई में आगमन की सही तारीख की घोषणा की जाएगीय 2023 में मानसून देर से आया. मानसून लगभग दो सप्ताह देरी से आया. चक्रवात बिपरजॉय ने मानसून के आगमन को प्रभावित किया था.

Related Articles

महाराष्ट्र के इन हिस्सों में शुरू हो गई प्री-मानसून की बारिश
हालांकि मुंबई में मानसून का आगमन जून के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की है कि मुंबई सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश हो सकती है. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक इस साल मानसून के दौरान बारिश सामान्य होगी. इस बीच, राज्य के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून के दौरान जोरदार बारिश हुई है. सतारा, सिंधुदुर्ग और अहमदनगर जिलों सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश हुई है.

Show More
Back to top button