A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़रायगढ़
Trending

किराये मकान पर रह रहे किरायेदारों की जांच के लिए पुलिस ने चलाया अभियान

मकान मालिक और किरायेदार को सत्यापन कराने दी गई हिदायत

 रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर जिले में किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फेरीवाले व मुसाफिरों के सत्यापन का अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को रायगढ़ जिले के थाना चक्रधरनगर के अम्बेडकर आवास,

थाना कोतरारोड़ के किरोड़ीमलनगर, चिराईपानी क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सघन भौतिक सत्यापन अभियान चलाया जिसमें पुलिसकर्मियों ने किरायेदारों, घरेलू नौकरों, बाहरी व्यक्तियों को की जांच की ।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मकान मालिक और किरायेदारों को जिले में आने वाले प्रत्येक बाहरी व्यक्ति का भौतिक सत्यापन होना अनिवार्य बताते हुए मकान मालिकों को किरायेदार रखने पर उनका भौतिक सत्यापन करवाने कहा गया,

Related Articles

तथा ऐसा नहीं करने पर वैधानिक कार्रवाई की जानकारी दी गई । किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों के भौतिक सत्यापन की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!