
डिंडोरी 6 अप्रेल 2026
आज जिला चिकित्सालय डिंडोरी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत बाल हृदय कैम्प का आयोजन जिला चिकित्सालय डिंडोरी में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन पर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडे एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ रमेश मरावी सिविल सर्जन, पूर्व डॉ अजय राज के मार्गदर्शन में जिला समन्वयक ओम प्रकाश उरैती के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया उक्त कार्यक्रम में समस्त विकासखण्ड से मोबाइल हेल्थ टीम द्वारा चिन्हांकित CHD के 56 बच्चों का रजिस्ट्रेशन एवं ईको जांच गैलेक्सी हॉस्पिटल जबलपुर के स्पेशलिस्ट डॉ अखिलेश दुबे कार्डियोलॉजिस्ट एवं गोल्ड मेडलिस्ट के द्वारा किया गया ईको जांच उपरांत 5 बच्चों को ग्लैक्सी हॉस्पिटल जबलपुर रेफर के लिए चिन्हांकित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में हॉस्पिटल मैनेजर योगेंद्र सिंह उईके, राजेश मरावी मूल्यांकन एवं अनुश्रवण अधिकारी कमल सिंह भदोरिया, आयुष चिकित्सक डॉक्टर ऋषिकेश सिंह, डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह धुर्वे, डॉक्टर त्रिवेणी धुर्वे, डॉ नागेश मानिकपुरी, डॉ प्रभात अवधिया, डॉ बलराम सिंह उईके, डॉ आकाश सिंद्रम,डॉ मुकेश परते, एएनएम किरण सोनी एवं DEIC स्टाफ पूजा बर्मन उपस्थित रहे।