

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। शनिवार रविवार की दरम्यानी रात एक युवक ट्रेन से कट गया। सुबह जब लोगों ने देखा तो हडकंप मच गया फिलहाल मृतक की शिनाख्त नायकपुरवा निवासी श्यामलाल निषाद के रूप में हुई है।
रविवार सुबह इचौली और अकोना रेलवे स्टेशन के मध्य एक युवक का शव पडा मिलने से हडकंप मच गया और देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और मृतक की शिनाख्त श्याम लाल निषाद (26)पुत्र जयपाल निषाद के रूप में हुई। रेलवे कर्मचारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। फिलहाल यह आत्महत्या है या हादसा इसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी है।