

बस्ती। जनपद में 5 अप्रैल को महर्षि कश्यप जयंती एवं महाराजा गुहराज निषाद जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा और जनसभा का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होकर पूरे दिन उत्साहपूर्वक चला।
यह आयोजन *मुड़ियार शहीद कीर्तिकर निषाद पार्क, रुधौली (बस्ती)* में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग एकत्रित हुए। कार्यक्रम में समाज के महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य *अतिथि के रूप में संजय चौधरी (जिला पंचायत अध्यक्ष बस्ती )* मौजूद रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया। इस दौरान कई अन्य प्रमुख नेता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
*कार्यक्रम के संयोजन में धर्मराज निषाद (जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा), अशोक निषाद (जिलाध्यक्ष) और राजकुमार सोनी* सहित अन्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।
आयोजकों द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। जनसभा के माध्यम से समाज को संगठित करने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
👉 कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के लोगों की भारी भागीदारी देखने को मिली।